अवध धाम
अवध धाम
अवध धाम में हो रही फिर संतन की भीड़
राम लला पधार गए फिर से अपने नीड।
फिर से अपने नीड हर्षित है बच्चा बच्चा
राम नाम सुखदाई जाने भक्त यह सच्चा।
देश विदेश में हो रही राम नाम जयकार
देख प्रशंसा राम की पुलकित है संसार
पुलकित है संसार, खिले हैं संत कमल से
देख छवि श्री राम की सबके चेहरे दमके।
कमल नयन छवि सांवरी मन को बहुत लुभाय
अपलक निहारूं प्रेम से मुझ से रहा न जाय
मुझ से रहा ना जाय हृदय में प्रभु विराजे
जीवन सफल हुआ आज कष्ट सब दूर हैं भागे।।
आभार – नवीन पहल – ०४.०२.२०२४🙏🙏
# दैनिक प्रतियोगिता हेतु कविता
नंदिता राय
12-Feb-2024 05:44 PM
Nice
Reply
Mohammed urooj khan
06-Feb-2024 12:53 AM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Gunjan Kamal
05-Feb-2024 11:02 AM
👏👌
Reply